OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द आ सकता है नए अवतार में

उम्मीद है कि जल्द ही OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के आधिकारिक वीबो और भारतीय ट्विटर हैंडल से संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 5 का नया कलर वेरिएंट आने वाला है।

OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द आ सकता है नए अवतार में
विज्ञापन
"वनप्लस ने जून में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 लॉन्च किया था। लॉन्च के समय वनप्लस 5 को मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे- दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। और अब उम्मीद है कि जल्द ही OnePlus 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के आधिकारिक वीबो और भारतीय ट्विटर हैंडल से संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 5 का नया कलर वेरिएंट आने वाला है।

चीनी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वनप्लस 5 की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें स्मार्टफोन के पहले से मौज़ूद कलर वेरिएंट दिखाए गए हैं। इन वेरिएंट के साथ डिवाइस का एक नया पारदर्शी (बिना रंग वाला) फ्रेम भी है, जिसके साथ कैप्शन है: Who is coming? कंपनी द्वारा दिए जा रहे इन संकेत से अनुमान है कि कंपनी वनप्लस 5 के नए कलर वेरिएंट को लाने की तैयारी में है।

5omething new coming up! Can you guess what it is? pic.twitter.com/AppeUGcEdd

— OnePlus India (@OnePlus_IN) August 2, 2017

इसके अलावा, चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर वनप्लस 5 के नए कलर वेरिएंट 'मिंट गोल्ड' को लिस्ट किया गया है। वहीं वनप्लस 3टी को भी गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था, इसलिए कंपनी द्वारा वनप्लस 5 के भी एक गोल्ड वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 5 की भारत में कीमत

भारत में वनप्लस 5 स्मार्टफोन अमेरिकी मार्केट की तुलना थोड़ा मंहगा है, लेकिन यूरोप की तुलना में सस्ता है। भारत में वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है और इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलेगा।

OnePlus 5 कैमरा

शुरुआत डुअल रियर कैमरा सेटअप से करते हैं। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।

यूज़र को OnePlus 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरे सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस दिया गया है। आप इससे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
OnePlus

वनप्लस 5 फ़ीचर

इस हैंडसेट में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
OnePlus 5 को लॉन्च करके कंपनी उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड में शामिल हो गई है जिनके फोन 8 जीबी रैम वाले हैं। इससे पहले Asus ZenFone AR को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन में 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है। वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

OnePlus 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। इसका वज़न 153 ग्राम है और डाइमेंशन 154.2x74.1x7.25 मिलीमीटर।",
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  3. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  4. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  7. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  8. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  9. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  10. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »